आगरा के ताजमहल में CISF जवानों पर दिल्ली से आए पर्यटकों से मारपीट करने का आरोप लगा है। पर्यटक का तीन साल का बच्चा बिछड़ गया था।
.
परिवार ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि बेटा CISF के कंट्रोल रूम में है। परिवार का आरोप है कि बच्चे को लेने गए तो जवान ने आधार कार्ड मांगा। उन्होंने कार्ड नहीं होने की बात कही और मोबाइल में बेटे के फोटो व जन्म प्रमाण पत्र दिखाए।
इसके बावजूद जवान नहीं माने और आधार कार्ड दिखाने की जिद पर अड़े रहे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना रविवार शाम करीब 4 बजे की है।। पढ़ें पूरी खबरें….
कार की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत:मेरठ में उछलकर ट्रक में जा घुसे; भाग रहे कार सवारों को भीड़ ने पकड़ा

मेरठ में रविवार देर रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसे। गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद कार सवारों ने भागने की कोशिश की, लेकिन मौके पर जुटी भीड़ ने उन्हें पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में माधवपुरम मेट्रो स्टेशन के पास हुआ। पढ़ें पूरी खबर….
बलिया में पुलिस चौकी में पिटाई के आरोप में तीन सिपाही सस्पेंड, पूछताछ के लिए युवक को लाये थे

बलिया में सुशील कुमार राम की पिटाई के मामले में एसपी ने तीन सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। सुशील को पूछताछ के लिए चौकी लाया गया था। आरोप है कि सिपाहियों ने उसे कमरे में बंद कर पीटा, जिससे वह बेहोश हो गया।
रविवार को सुनील और जवाहर के बेटों के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ था। इसके बाद जवाहर ने लालगंज पुलिस चौकी में शिकायत दी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और ददन के 32 साल के बेटे सुशील को चौकी ले गए थे। पढ़ें पूरी खबर…
नोएडा में निवेश के नाम पर 10 लाख ठगे, तीन गुना मुनाफा होने का दिया था झांसा

नोएडा में शेयर बाजार में तीन गुना मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बुजुर्ग से 10 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने पहले छोटा निवेश कराकर मुनाफा दिया, फिर 30 अक्टूबर तक आठ बार में रकम ट्रांसफर करा ली।
पैसे निकालने पर टैक्स के नाम पर और रकम मांगी। पीड़ित ने शनिवार को साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है। सेक्टर-75 निवासी पुष्पराज से 4 अक्टूबर को वॉट्सऐप पर संपर्क किया गया था।
ठगों ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर उन्हें जाल में फंसाया। रकम वापस नहीं मिलने पर ठगी का पता चला। डीसीपी साइबर सुरक्षा शैव्या गोयल ने बताया कि केस दर्ज कर बैंक खातों की जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबरे…

