पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी 11 अक्तूबर को लापता हो गई थी। सोमवार रात उसका शव तालाब से बरामद हुआ। उसके पिता ने हत्या का आरोप लगाया है।
{“_id”:”670e060b62c5996e8106fa38″,”slug”:”teen-girl-found-dead-in-pond-outside-the-village-in-pilibhit-2024-10-15″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Pilibhit News: गांव के बाहर तालाब में मिला किशोरी का शव, पिता ने दो युवकों पर लगाया हत्या का आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत में चार दिन से लापता किशोरी का शव सोमवार रात गांव के निकट तालाब से बरामद हुआ। उसके परिजन ने दो युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच शुरू कर दी है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। उसकी पत्नी व बच्चे घर पर ही रहते हैं। 11 अक्तूबर को उसकी 13 वर्षीय पुत्री शाम सात बजे घर से जाने के बाद लापता हो गई। पत्नी ने खोजबीन की, सुराग न मिलने पर उसे सूचना दी गई। जिस पर वह दिल्ली से घर आए।
उनका कहना है कि उनकी पुत्री से गांव व गजरौला क्षेत्र का रहने वाला युवक बात करता था। दोनों युवकों ने ही चोरी छिपे पुत्री को मोबाइल फोन भी उपलब्ध कराया। इस शक में वह युवकों के घर पहुंचा, लेकिन उन्होंने पुत्री के होने की बात से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद सुनगढ़ी पहुंचकर मामले की तहरीर दी।