संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 16 May 2025 02:31 AM IST

होटल में किशोरी से दुष्कर्म
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”68265639b78b72560c0a6521″,”slug”:”teen-raped-in-hotel-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1206074-2025-05-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: होटल में किशोरी से दुष्कर्म”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 16 May 2025 02:31 AM IST

होटल में किशोरी से दुष्कर्म
लखनऊ। हुसैनगंज निवासी 17 वर्षीय किशोरी से नाका के होटल में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म और फिर वीडियो व फोटो बनाकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने बुधवार को बेटी के इंस्टाग्राम दोस्त बैरूनी खंदक निवासी मो. असद के खिलाफ नाका थाने में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है।
किशोरी की मां के मुताबिक बेटी की वर्ष 2023 में असद ने से दोस्ती हुई थी। असद ने किशोरी को प्यार के जाल में फंसाया और मिलने के बहाने नाका के होटल बुलाया। वहां खाने में नशीला पदार्थ मिलकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो व फोटो बना लिया। आरोप है कि वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दी तो डरी-सहमी किशोरी ने घर से कुछ रुपये, बाली, कंगन और अंगूठी लेकर आरोपी को दे दिए। इसके बाद भी आरोपी नहीं माना। किशोरी ने विरोध किया तो तेजाब फेंकने की धमकी दी। आजिज आकर पीड़िता ने मां को आपबीती बताई। इंस्पेक्टर वीरेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।