संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:31 AM IST

खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”67e6f21804a44864ef023eb4″,”slug”:”ten-bighas-of-pigeon-pea-crop-was-burnt-due-to-high-tension-spark-orai-news-c-224-1-ori1001-127442-2025-03-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: हाईटेंशन की चिंगारी से दस बीघा अरहर की फसल जली”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:31 AM IST

कालपी। चुर्खी थाना क्षेत्र के गोराकलां गांव के पास स्थित सिकरी रहमानपुर गांव निवासी ओमप्रकाश के खेत हैं। दोपहर को हाईटेंशन लाइन के तार आपस में टकराने से निकली चिंगारी से फसल में आग लग गई। आसपास मौजूद किसानों ने आग की लपटों को देख फायर ब्रिगेड को जानकारी देकर आग बुझाने की कोशिश की। तब तक नगरा निवासी लाले, गोरा कलां निवासी लखन चौधरी, राकेश सहित पांच किसानों की दस बीघा खेत में कटी पड़ी फसल जल गई। एसडीएम सुशील कुमार ने बताया कि संबंधित लेखपाल से निरीक्षण करने के बाद उचित मुआवजे के लिए संस्तुति की जाएगी। (संवाद)