कन्नौज में सोमवार देर रात तेज रफ्तार थार ने 4 दोस्तों को रौंद दिया। 3 की मौके पर मौत हो गई। एक ही हालत गंभीर है। चारों एक ही बाइक से जा रहे थे। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट भी नहीं पहना था।

.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि थार की स्पीड 100-120 रही होगी। उसने सामने से बाइक में इतनी जोरदार टक्कर मारी कि चारों युवक 15-20 मीटर दूर उछलकर गिरे। सड़क पर लाशें बिखर गईं। बाइक चकनाचूर हो गई।

टक्कर के बाद भी थार चालक रुका नहीं, बल्कि रफ्तार बढ़ाकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पॉलीथिन में भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। एक घायल युवक को कानपुर रेफर किया गया है।

हादसा जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ। मृतकों में मनीष सविता (28), वेदराम पाल (40) और विजय कुशवाहा (35) शामिल हैं। आशीष (25) की हालत गंभीर है। विजय उर्फ रामजी प्राइमरी स्कूल में अनुदेशक और वेद प्रकाश प्राइवेट टीचर थे।

थार चालक ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक तीनों युवकों की मौत हो चुकी थी।

थार चालक ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक तीनों युवकों की मौत हो चुकी थी।

थार चालक ने रॉन्ग साइड से मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक, अगौस गांव के रहने वाले विजय उर्फ रामजी का इंदरगढ़ के पटेल नगर तिराहे के पास नया मकान बन रहा है। वे सोमवार रात अपने 3 दोस्तों मनीष, वेदराम और आशीष को अपने नए घर ले जा रहे थे।

ग्रामीणों ने बताया कि चारों काफी अच्छे दोस्त थे। अक्सर साथ ही दिखते थे और एक ही बाइक पर सफर करते थे। सोमवार रात रात 11:20 बजे चारों अपने घर से इंदरगढ़ कस्बे के पटेल नगर तिराहा जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि जैसे ही उनकी बाइक कचाटीपुर गांव स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज के पास पहुंची, तभी रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर कार लेकर भाग गया।

पुलिस को सीसीटीवी में एक थार जाते हुए नजर आई। आशंका है कि इसी थार ने युवकों को रौंदा है। इसमें नंबर नजर नहीं आ रहा है।

पुलिस को सीसीटीवी में एक थार जाते हुए नजर आई। आशंका है कि इसी थार ने युवकों को रौंदा है। इसमें नंबर नजर नहीं आ रहा है।

पुलिस CCTV के जरिए थार की तलाश में जुटी

राहगीरों ने सड़क पर चारों को पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। आसपास के लोगों को बुलाकर लाए। उन्होंने चारों को उठाकर सड़क के किनारे किया। इस बीच पुलिस एंबुलेंस के साथ पहुंची। चारों को मेडिकल कॉजेल पहुंचाया।

डॉक्टर्स ने 3 को मृत घोषित कर दिया। एक की हालत ज्यादा खराब देखकर उसे हायर सेंटर कानपुर रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

यह घटना CCTV है, जिसमें कार 4 को रौंदते दिखाई दे रही है। अंधेरे और कार की हेडलाइट की वजह से फुटेज बहुत स्पष्ट नहीं मिल पाए।

यह घटना CCTV है, जिसमें कार 4 को रौंदते दिखाई दे रही है। अंधेरे और कार की हेडलाइट की वजह से फुटेज बहुत स्पष्ट नहीं मिल पाए।

घटना का CCTV सामने आया, पुलिस ने तलाश तेज की

पुलिस को घटना का एक CCTV भी मिला है। इसमें तेज रफ्तार कार चार दोस्तों को रौंदते हुए दिखाई दे रही है। पुलिस ने मौके के आसपास के फुटेज खंगाले तो पता चला कि एक किलोमीटर आगे जाकर कार मकरन्दापुर गांव के बाहर रुकी। इससे एक शख्स उतरकर पैदल इंदरगढ़ की ओर चला गया। पुलिस अब थार और उसमें सवार लोगों की पहचान में जुटी है।

परिवार के लोगों ग्रामीणों के साथ मृतक विजय का शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया।

परिवार के लोगों ग्रामीणों के साथ मृतक विजय का शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया।

विजय का शव रखकर परिजनों ने लगाया जाम

तीन मृतकों में से विजय के शव के सबसे पहले पोस्टमार्टम हुआ था। उसका शव गांव पहुंचते ही परिजन दोपहर बाद करीब 3:45 बजे सड़क पर उतर आए। परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे के 18 घण्टे बाद भी पुलिस थार गाड़ी वाले को पकड़ नहीं पाई। जब तक गाड़ी और उसका चालक पकड़ा नहीं जाता, हम लोग अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इस दौरान इंदरगढ़ थाना इंचार्ज विनोद कुमार कश्यप से उनकी बहस भी हो गई।

जान गंवाने वाले तीनों के बारे में जानिए-

  1. वेदराम: खेती किसानी करते हैं। 15 बीघा पुश्तैनी खेती है। परिवार में 3 बेटे प्रवींद्र, पुष्पेंद्र, आशीष और एक बेटी प्रियंका है। आशीष BSc फाइनल ईयर में है। पुष्पेंद्र बाहर जॉब करता है। प्रवींद्र पिता की मदद करता है। प्रियंका की शादी हो चुकी है।
  2. मनीष: परिवार में पिता शशिकांत के अलावा मां, भाई आशीष, 2 बहनें पूजा और अंजू हैं। पुणे में प्राइवेट जॉब करता था। 2 महीने पहले पापा की तबीयत बिगड़ी तो इलाज कराने आया था। बहनों की शादी हो चुकी है। परिवार में शादी थी, उसकी तैयारी में लगा था।
  3. विजय: जूनियर हाईस्कूल अगौस में अनुदेशक के पद पर तैनात थे। परिवार में पिता सुभाष चंद्र के अलावा पत्नी नीलम और तीन साल का बेटा रौनक है। विजय की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

————————–

ये खबर भी पढ़िए-

शाहजहांपुर में कारोबारी ने पत्नी की हत्या की:एक बच्ची का गला दबाया, दूसरी बेटी ने कमरे में बंद कर जान बचाई

शाहजहांपुर में कारोबारी पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। उसने 11 साल की बेटी को भी गला दबाकर मारने की कोशिश की। बाप की हैवानियत देखकर 16 साल की बेटी डर गई। उसने खुद को कमरे में बंद करके जान बचाई। वारदात सोमवार रात 1 बजे की है। पूरी खबर पढ़िए



Source link