फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के गनही गांव में पड़ोसी के घर हो रहे विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे मां-बेटे को दबंगों ने पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


खैरई गांव के मजरा गनही निवासी रामा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार शाम हिमांशु सिंह अज्ञात साथियों के साथ पड़ोसी राजू रैदास के घर में घुसकर गालीगलौज और मारपीट कर रहे थे। शोर सुनकर वह बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मां को बचाने पहुंचे उनके बेटे बिरजू रैदास को भी पीटकर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)



Source link