अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत तिरंगा बाइक रैली का शहर के व्यापारिक संगठन, समाजसेवी संगठन, व्यापारिक और औद्योगिक संगठनों ने स्वागत किया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर रैली के स्वागत में खड़े रहे।

2 of 14
महताब सिनेमा पर बदर अली आदि बाइक रैली का स्वागत करते हुए।
– फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला कार्यालय से निकलते ही नवीन मंडी पर राजीव मित्तल टोनी, मनोज अग्रवाल की टीम ने स्वागत किया। ट्रांसपोर्ट व्यापारियों में गौरव शर्मा की टीम ने बुलडोजर पर खड़े होकर पुष्पवर्षा की तो हर कोई उत्साहित हो गया। बाइक सवारों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। दीपक गांधी, रोहित कपूर, बब्बू, अंकुर प्रजापति, अशोक शर्मा आदि रहे।

3 of 14
बाइक रैली का शुभारंभ।
– फोटो : अमर उजाला
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता और अध्यक्ष नवीन गुप्ता की टीम के द्वारा शहर के सभी बाजारों में पुष्पवर्षा के आयोजन किए गए। उधर, बागपत रोड रोटरी क्लब की टीम में अध्यक्ष डॉ. केपी सैनी की टीम ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

4 of 14
विल्वेश्वर नाथ मंदिर समिति स्वागत करती हुई।
– फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने बनाई रंगोली
सूरजकुंड जानवरों के अस्पताल के बाहर शीश का दानी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शालिनी अग्रवाल, राधा सिंघल, आदित्य गोयल, ऋषि गर्ग ने सुंदर रंगोली बनाई। इस दौरान नेहा गोयल, मीना गुप्ता, मीनाक्षी सिंघल, कविता गोयल, शशि गोयल, ऋषि शर्मा आदि रहे। वहीं,

5 of 14
महिला संगठनों ने किया स्वागत।
– फोटो : अमर उजाला
महताब सिनेमा हॉल पर गूंजे देशभक्ति गीत
महताब सिनेमा हॉल के पास बदर अली की टीम ने विशाल पंडाल लगाया गया। यहां डीजे पर देशभक्ति गीत गूंज उठे। रैली पर युवाओं ने पुष्पवर्षा की। ऐसे में युवाओं का जोश भी दोगुना हो गया। इस अवसर पर दानिश सैफी, शमशाद, माहीगीर, पार्षद मुमताज, आजाद खां, कारी मुकर्रम, आदिल इलाही रहे।
