{“_id”:”687c04acf89b18c87c08f257″,”slug”:”the-kidnapped-women-said-we-dont-know-where-they-are-then-the-phone-got-disconnected-lucknow-news-c-13-knp1002-1300435-2025-07-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: अगवा महिलाओं ने बोला, हमें नहीं पता कहां हैं… फिर कट गया फोन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

लखनऊ। धर्मांतरण के लिए युवक की पत्नी, पांच साल की बेटी और साली का अपहरण करने के मामले में रहस्य गहरा गया है। सीतापुर के कमलापुर इलाके में इलाके में रहने वाले युवक के ससुराल वालों को आरोपी सलमान शेख के घरवालों ने धमकाना शुरू कर दिया है। इस मामले में पीड़ित परिवार ने स्थानीय थाने में शिकायत की है।
उधर, युवक के साले का कहना है कि बृहस्पतिवार को उन्होंने अपनी बहनों से संपर्क करने का प्रयास किया। काफी देर बाद फोन मिला। इसपर उन्होंने बहन से पूछा कि तुम लोग कहां हो। इसपर बहन ने जवाब दिया कि उन्हें नहीं पता कि वे लोग कहां हैं। इससे पहले कि वह कुछ और पूछ पाते फोन कट गया। उधर, इंस्पेक्टर मड़ियांव का कहना है कि सलमान के बारे में पता लगाया जा रहा है। आरोपी की संभावित लोकेशन पर दबिश दी गई है। सीतापुर भी एक टीम ने डेरा डाला है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। छानबीन में सामने आया है कि पीड़ित ने साली को ससुराल में आरोपी से बात करते देखा था। इसपर उसने उसे टोका भी था। वहीं, आरोपी को हिदायत देकर छोड़ दिया था। युवक के ससुराल वालों ने शनिवार को सलमान के पिता हसन अली पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए कमलापुर थाने में तहरीर दी। कमलापुर थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि धमकाने का मामला है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि नौ जुलाई को सगी बहनें भाई की शादी का सालगिरह मनाने के लिए सीतापुर स्थित घर पर ही थीं। इसी दौरान आरोपी ने सगी बहनों से बात की और धर्मांतरण का दबाव बनाकर साथ ले जाने की साजिश रची थी। इस पूरे मामले में पुलिस छांगुर बाबा के अलावा धर्मांतरण कराने वाले अन्य गिरोह से आरोपी का कनेक्शन खंगालने में जुटी है।
