
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
{“_id”:”687bc9eedf888f02e40b51ea”,”slug”:”banda-an-innocent-girl-died-after-drowning-in-a-pit-filled-with-rainwater-2025-07-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Banda: बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबकर मासूम बच्ची की मौत, शव देख बिलख पड़े परिजन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
घर के बाहर बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूब जाने से शनिवार की सुबह दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने देखा तो उसे सीएचसी ले गए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव निवासी मान सिंह ने बताया कि उनकी बेटी रानी (02) घर के बाहर बने पानी भरे गड्ढे में गिर जाने से डूब गई। काफी देर के बाद उसे देखा तो उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, वहां पर चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मासूम बच्ची की मौत से मां सुलेखा समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका दो बहन एक भाई में छोटी थी। पिता ने बताया कि दो दिन में हुई बारिश के पानी से गड्ढा भर गया था।