{“_id”:”69fcdeac8fd1d9a3440f6564″,”slug”:”the-process-of-adjustment-in-primary-schools-has-started-agra-news-c-364-1-ag11023-128636-2026-05-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: प्राइमरी स्कूलों में समायोजन की प्रक्रिया शुरू”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की ओर से पारित आदेश के अनुपालन में बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर कार्यरत शिक्षकों का वास्तविक विवरण मांगा है। बीएसए के निर्देशानुसार, जिन स्कूलों में आरटीई मानक से अधिक (सरप्लस) शिक्षक हैं। उनकी सूची तैयार की जाएगी। इस डेटा को जनपदस्तरीय समिति की ओर से सत्यापित कर विभाग की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि महिला अध्यापिकाओं के पुनर्गठन में इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि उन्हें उसी विकास खंड या सड़क संपर्क वाले निकटतम स्कूल में तैनाती मिले। 22 मई को न्यायालय में होने वाली सुनवाई से पहले यह प्रक्रिया पूरी की जानी अनिवार्य है।
