संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sat, 25 Apr 2026 12:13 AM IST

The rape accused was arrested after the VHP created a ruckus at the police station; the auto driver was blackmailing the husband by stealing private photos from his mobile phone; Sikandra police took action.



आगरा। ऑटो चालक की पत्नी की निजी तस्वीरें चुराकर ब्लैकमेल और दुष्कर्म करने के आरोप में सिकंदरा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसे थाने में विश्व हिंदू परिषद के हंगामा करने पर पकड़ा गया।


हरीपर्वत क्षेत्र की महिला के पति ने विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को इस मामले की जानकारी दी थी। विहिप के जिला उपाध्यक्ष करन गर्ग ने बताया कि दंपती बहुत परेशान थे। पति ने बताया कि शास्त्रीपुरम में कांशीराम योजना के मकान में रहने वाले शाहरुख से उनकी दोस्ती थी। दोनों सिकंदरा रूट पर ऑटो चलाते थे। दोस्ती के दौरान शाहरुख ने उनके मोबाइल से पत्नी और उनकी कुछ निजी तस्वीरें चोरी कर लीं। इन तस्वीरों के दम पर उसने पत्नी को ब्लैकमेल कर अपने जाल में फंसा लिया।

करन गर्ग के अनुसार, आरोपी शाहरुख ने चालक की पत्नी को शास्त्रीपुरम स्थित अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया और उस पर पति को छोड़कर निकाह करने का दबाव भी बना रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी शाहरुख के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई। उसे कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *