संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:48 AM IST

जिला अस्पताल में मरीजों का उपचार करते डॉक्टर ।
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”684c871ed36de3f22b068fe6″,”slug”:”the-ups-and-downs-of-the-weather-are-bothering-you-your-health-is-deteriorating-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-133200-2025-06-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: खल रहा मौसम का उतार-चढ़ाव, बिगड़ रही सेहत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:48 AM IST

जिला अस्पताल में मरीजों का उपचार करते डॉक्टर ।
कासगंज। मौसम का उतार-चढ़ाव लोगों की सेहत प्रभावित कर रहा है। बुखार से लोगों का शरीर तप रहा है। मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। डायरिया की चपेट में भी लोग आ रहे हैं। जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बीमारियों की चपेट में आकर जिला अस्पताल पहुंचे। संक्रामक रोग विभाग व बाल रोग विभाग में सबसे अधिक भीड़ देखी गई। ओपीडी बंद होने तक 1202 मरीज आए। इससे पर्चा काउंटर पर भीड़ रही। चिकित्सक कक्ष के बाहर भी मरीजों की लाइन लगी रही। बुखार के 287 मरीज आए। 272 मरीजों ने सांस की समस्या बताई। 53 मरीज डायरिया से पीड़ित होकर पहुंचे। पेट दर्द के 30 मरीज आए। चिकित्सकों ने मरीजों का इलाज करने के साथ ही बचाव की सलाह दी। सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि इस समय मरीजों की संख्या बढ़ी हुई है। बुखार, सांस में दिक्कत व डायरिया के मरीज अधिक आ रहे हैं।