{“_id”:”66c3b1a86c49257c3b057939″,”slug”:”there-was-a-huge-rush-of-passengers-during-the-festival-orai-news-c-224-1-ka11004-118670-2024-08-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: त्योहार पर यात्रियों की उमड़ी भीड़, कई ट्रेनें निरस्त होने से दिक्कत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Tue, 20 Aug 2024 02:27 AM IST

There was a huge rush of passengers during the festival,

Trending Videos



उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड में शुक्रवार रात भीमसेन स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के बाद झांसी-कानपुर मेमू तीन दिन के लिए निरस्त कर दी गई थी। जिसका असर सोमवार को झांसी से कानपुर व कानपुर से झांसी मेमू ट्रेन पर दिखा।

Trending Videos

रक्षाबंधन के मौके पर यात्रियों ने झांसी और कानपुर की ओर यात्रा की। जिसमें स्टेशन पर यात्रियों ने झांसी और कानपुर की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या के कारण स्टेशन पर खासी भीड़ रही। यहां तक की दोनों मेमू पैसेंजर ट्रेनों को अतिरिक्त रोक कर चलाया गया। यात्रियों का कहना है कि तीन दिन से तीन पैसेंजर ट्रेनों के निरस्त होने के चलते हम लोगों को काफी परेशानी हो रही थी, साथ ही ज्यादा किराया भी देना पड़ रहा था।

मेमू में बस के कम किराये से अपने गंतव्य तक पहुंच जाते हैं। मुख्य बुकिंग एवं पार्सल सुपरवाइजर मुन्ना सिंह और डिप्टी सीटीआई ज्ञानसिंह ने बताया कि मंडल प्रशासन के निर्देश पर यात्रियों को सुरक्षित ट्रेनों में बैठाकर रवाना करने के लिए कहा गया था। जिस पर प्लेटफार्म नंबर एक, दो व तीन पर आने वाली पैसेंजर ट्रेनों में यात्रियों को सकुशल बैठक और अतिरिक्त रोककर रवाना किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *