पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व इस बार छह दिन तक मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों और पंडितों के अनुसार, दीपावली का शुभारंभ धनतेरस से होता है और यह भाई दूज तक मनाया जाता है। इसकी शुरुआत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी से होती है और शुक्ल पक्ष की द्वितीय तक चलता है।

इस दौरान धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली (मुख्य दिन), गोवर्धन पूजा और भाई दूज मनाए जाते हैं। इस बार यह पांच दिन का न होकर छह दिन का होगा। कृष्णानगर स्थित श्री आशुतोष महादेव मंदिर के पुजारी आशुतोष पांडेय ने बताया कि धनतेरस का त्योहार 18 अक्तूबर को मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें – आज से 28 अक्तूबर तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां निरस्त, यूपी डीजीपी ने जारी किया आदेश; छठ तक रहेगा लागू



ये भी पढ़ें – लखनऊ: पकड़ा गया बड़ी मात्रा में नकली खोवा, सफेद पाउडर सहित ये चीजें बरामद; ऐसे करें मिलावटी खोवा की पहचान

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 18 को दोपहर 12:18 बजे से होगी और समापन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर 19 अक्तूबर को दोपहर 1:51 बजे होगा। छोटी दीपावली 19 अक्तूबर को मनाई जाएगी।

इस दिन नरक चतुर्दशी/काली चौदस और हनुमान जी की पूजा होती है। इसकी शुरुआत चतुर्दशी तिथि पर 19 को 1:51 बजे होगी और समापन 20 अक्तूबर को दोपहर 3:44 बजे होगा।

ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि दीपावली 20 अक्तूबर को मनाई जाएगी। कार्तिक माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत 20 को 3:44 बजे से लेकर 21 अक्तूबर को 5:54 बजे तक रहेगी। दान-श्राद्ध की भौमवती अमावस्या 21 अक्तूबर को है।

अन्नकूट गोवर्धन पूजा का त्योहार 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 21 को शाम 05:54 बजे से शुरू होकर 22 अक्तूबर को रात 8:16 बजे तक रहेगी। भाई दूज का पर्व 23 अक्तूबर को मनाया जाएगा। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत 22 को रात 08:16 बजे होगी और 23 अक्तूबर 10:46 बजे समापन होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें