loader


आगरा शहर से देहात तक बुधवार रात आंधी-बारिश ने कहर बरपाया। शाहगंज, बरैठा और फतेहाबाद में तीन लोगों की मौत हो गई। छह से अधिक लोग घायल हैं। टिनशेड, कच्चे मकान, दीवारें, पेड़ और होर्डिंग्स गिरने से लाखों का नुकसान हुआ है। वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए। वहीं कई गांवों में विद्युत की आपूर्ति 24 घंटे बाद भी सुचारू नहीं हो सकी है।

आंधी से 162 खंभे टूटे, 20 घंटे गुल रही बत्ती

 आंधी से एत्मादपुर और खंदौली क्षेत्र में 162 खंभे टूट गए। इससे एत्मादपुर के 13 फीडर और खंदौली के 4 फीडरों के 60 गांवों में 20 घंटे तक बिजली गुल रही। लोग गर्मी में दिनभर पानी के लिए भी परेशान रहे। वहीं आंधी से मुढ़ी रोड पर पेट्रोल पंप के सामने पेड़ गिर गया। इससे आगरा-एत्मादपुर पर एक घंटे तक आवागमन बाधित रही। एसडीओ एत्मादपुर धर्मेंद्र राजपूत ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम तक रहनकला, धौर्रा, ओंकारपुर, कुरगवा, चावली, सुरेरा, बेनई, अहारन, जगनपुर सहित कई फीडरों की आपूर्ति ठप रही। नए खंभे लगाने के लिए 18 टीमें लगाई गई हैं। संवाद

 




Trending Videos

Three People Died And six Seriously Injured In agra Due To Storm And Rain

2 of 6

टूटा पड़ा पेड़
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


हादसा-1

थाना शाहगंज क्षेत्र के नया तमोलीपाड़ा निवासी महेंद्र (35) टाटा गेट के पास पेड़ गिरने से दब गए। बाइक पर बैठे भतीजे नितिन और अयांश गंभीर घायल हुए। पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां बृहस्पतिवार सुबह करीब 6 बजे महेंद्र की मौत हो गई। महेंद्र जूता कारीगर थे। बुधवार शाम को भतीजों के साथ बाजार गए थे। लौटते वक्त हादसा हुआ।

 


Three People Died And six Seriously Injured In agra Due To Storm And Rain

3 of 6

गिर गई दीवार
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


हादसा-2

फतेहाबाद के खंडेर गांव में पूरन सिंह के घर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। पूरन का भतीजा बंटू (26) निवासी टीकतपुरा खंडेर पंडाल में सामान समेट रहा था, तभी आंधी आने से पंडाल में दब गया। परिजन घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे मगर तब तक मौत हो गई।

 


Three People Died And six Seriously Injured In agra Due To Storm And Rain

4 of 6

दीवार गिरी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


हादसा-3

वहीं निबोहरा क्षेत्र के गांव बिलईपुरा में घर के बाहर सो रहे भूरी सिंह के घर का छज्जा भरभराकर भूरी सिंह के ऊपर से गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फतेहाबाद के ही गांव चमरपुरा में आकाश का 4 साल का बेटा प्रशांत टिनशेड गिरने से घायल हो गया।

 


Three People Died And six Seriously Injured In agra Due To Storm And Rain

5 of 6

सड़क पर टूटा पेड़
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


हादसा-4

सैंया में राजस्थान सीमा स्थित गांव बरैठा में एक झोपड़ी पर नीम का पेड़ गिरने से राजकुमारी (35) पत्नी रामनाथ की मौत हो गई। उनके 4 बच्चे भी दब गए। ग्रामीणों ने बच्चों को सकुशल निकाला। थाना मनियां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं दूसरी ओर देहात क्षेत्र में विद्युत पोल टूटने, पेड़ों पर तार गिरने की वजह से 24 घंटे बाद भी विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं की जा सकी है।

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें