संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 02 May 2025 11:47 PM IST

चोरी के आरोप में पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी देते एएसपी राजेश भारती ।
Trending Videos
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”68150c30b0bcb92bd304aa1f”,”slug”:”three-thieves-arrested-jewellery-recovered-kasganj-news-c-175-1-kas1001-131393-2025-05-02″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: तीन चोर गिरफ्तार, आभूषण बरामद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 02 May 2025 11:47 PM IST

चोरी के आरोप में पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी देते एएसपी राजेश भारती ।
कासगंज। सदर कोतवाली पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम ने चोरों के अंतर जनपदीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। इन चोरों ने जनपद गाजियाबाद, अलीगढ़ के अलावा सदर कोतवाली क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। इनके पास से चोरी के बड़ी मात्रा में सोने चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। यह तीनों ही चोर कासगंज के ही रहने वाले हैं। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चोरों में रिहान निवासी बड्डू नगर, नसीम निवासी चामुंडा मंदिर के पीछे एवं कमल यादव निवासी ग्राम नमैनी शामिल हैं। यह तीनों हिस्ट्रीशीटर हैं। इनके ऊपर चोरी व अन्य धाराओं में अलीगढ़, गाजियाबाद सहित अन्य थानों में मामले दर्ज हैं। बताया गया कि बृहस्पतिवार की देर रात कासगंज-सोरोंजी रोड पर बारह पत्थर मैदान के पास यह चोर चोरी की योजना बना रहे थे। पुलिस पर पुलिस ने घेराबंदी करके तीनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इन चोरों ने 29 अप्रैल को थाना क्षेत्र सिहानी गेट जनपद गाजियाबाद, 25 अप्रैल को मोहल्ला चौधरी अतरौली जनपद अलीगढ़ एवं 2 अप्रैल को सदर कोतवाली क्षेत्र के सैलई में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। चोरों ने सोने चांदी के आभूषण चोरी किए थे। पुलिस ने चोरों के पास से पांच किलो तीन सौ ग्राम चांदी और सोने के आभूषण बरामद दिए। इनमें तीन चेन और अंगूठी भी शामिल थीं। चोरी की वारदातों में शामिल उनके अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है। गाजियाबाद व अलीगढ़ की पुलिस को भी इस संबंध में सूचना दी गई है।