traffic diversion plan trial of Lankan police successful in varanasi

traffic
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


लंका मालवीय चौराहा पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए लंका पुलिस ने डायवर्जन प्लान बनाया और उसे लागू भी कराया। पहले दिन ही ट्रायल सफल रहा। नरिया से लंका मालवीय चौराहा आने वाले वाहनों को रश्मिनगर मोड़ से अंदर होकर वी-टू मॉल के पास से निकाला गया। यहां से वाहन रविदास गेट चौराहे से होकर लंका चौराहे जा सकेंगे। इस प्रयोग से यातायात सुगम रहा। 

Trending Videos

रोजाना के लिए यातायात व्यवस्था लागू  

लंका पुलिस ने यातायात व्यवस्था को रोजाना के लिए लागू कर दिया है। सोमवार की दोपहर लंका इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने रश्मिनगर कॉलोनी मोड़ से लेकर वी-टू तक पुलिसकर्मियों के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर जगह-जगह ठेला, गुमटी और स्टॉल लगाने वालों को हटवाया गया और चेतावनी दी गई कि दोबारा दुकानें नहीं लगाई जाए। 

सुगम यातायात में बाधक बनने पर होगी कार्रवाई

सुगम यातायात में बाधक बनने पर विधिक कार्रवाई भी होगी। इस दौरान रश्मिनगर मोड़ वाले मार्ग पर प्रज्ञा हॉस्पिटल के सामने खड़े वाहनों का चालान किया गया। अस्पताल के प्रबंधक को पुलिस ने हिदायत दी कि सड़क पर किसी भी तरह का अतिक्रमण न होने पाए, यदि इसकी पुनरावृत्ति होगी तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

लंका इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि इस ट्रायल से मालवीय चौराहा पर वाहनों का दबाव कम हुआ। चौराहे पर यातायात व्यवस्था समान्य थी। इस व्यवस्था को नियमित किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें