Traffic diversion to remain in effect for three days during the Jyeshtha month Amavasya fair



चित्रकूट। ज्येष्ठ माह की अमावस्या 15 जून को है। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। पुलिस ने शहर में तीन दिन के लिए भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया है। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि ज्येष्ठ मास अमावस्या मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर नगर क्षेत्र में रविवार की सुबह से 16 जून की रात तक भारी एवं मध्यम माल वाहनों पर रोक लगाई गई है। तीन दिन केवल आपातकालीन एवं आवश्यक वस्तुओं के वाहनों को छोड़कर सभी भारी वाहनों पर रोक रहेगी। (संवाद)




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *