नई दिल्ली से झांसी होकर निकलने वाली 20 गाड़ियों की टाइमिंग 23 से 29 मई तक बदल जाएगी। ये गाड़ियां पूर्व निर्धारित समय से पांच मिनट पहले आएंगी और ठहराव लेकर पांच मिनट पहले झांसी से रवाना होंगी। पिछले दिनों रेलवे ढांचा मजबूत होने के बाद ट्रेनों की गति में सुधार आया है।

पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि 23 मई से नई दिल्ली-मद्रास एक्सप्रेस (12622), गोमतीनगर-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस (12533), आगरा-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस (12162), नई दिल्ली-मद्रास एक्सप्रेस (12616) के समय में बदलाव किया गया है। इसी तरह 24 मई से मद्रास-श्री वैष्णोदेवी धाम कटरा एक्सप्रेस (16031), नांदेड़-फिरोजपुर एक्सप्रेस (14621), जम्मूतवी-नांदेड़ एक्सप्रेस (12752), 25 मई से निजामुद्दीन-मैसूर एक्सप्रेस (12782), तिरुनेलवेली- श्री वैष्णोदेवीधाम कटरा एक्सप्रेस (16787) बदले समय पर आएगी।

26 मई से जबलपुर-श्री वैष्णो देवी धाम कटरा एक्सप्रेस (11449), सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस (12144), निजामुद्दीन-मदुरई एक्सप्रेस (12652), निजामुद्दीन-एर्नाकुलम एक्सप्रेस (12646), 27 मई से निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस (12804), निजामुद्दीन-तिरुपति एक्सप्रेस (12804) बदले समय पर आएगी। 28 मई से लखनऊ-पुणे एक्सप्रेस (11408), निजामुद्दीन-कोल्हापुर एक्सप्रेस (12148), 29 मई से निजामुद्दीन-त्रिवेंद्रम सेंट्रल एक्सप्रेस (12644), जम्मूतवी-तिरुपति एक्सप्रेस (22706) व कन्याकुमारी- श्री वैष्णोदेवी धाम कटरा एक्सप्रेस (16317) की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। उक्त सभी ट्रेनें अब झांसी स्टेशन पर पूर्व निर्धारित समय से पांच मिनट पहले आएंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *