बरेली में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो से मंगलवार रात फिर शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की गई। हिंदूवादी संगठन से जुड़े हिमांशु पटेल ने ये वीडियो एक्स पर शेयर कर बरेली पुलिस समेत कई अधिकारियों को टैग किया है।

यह वीडियो किसी राहगीर ने बनाया है, जो कोतवाली क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक गेस्ट हाउस के पास से गुजर रही भीड़ नारेबाजी कर रही है। लोग ‘सिर तन से जुदा…’ के नारे लगाते दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें- उर्स-ए-रजवी: बरेली में चादर जुलूस रोकने पर हंगामा, पुलिस से भिड़े लोग, लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा
हिमांशु पटेल ने लिखा है कि जो लोग इस तरह के नारे लगाकर जिले का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई की जाए। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि किसी खुराफाती की हरकत रही होगी। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।