{“_id”:”68a5583b04391ba5ca09d752″,”slug”:”jhansi-fast-food-manager-was-thrown-on-the-ground-and-beaten-with-kicks-and-chair-video-goes-viral-2025-08-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi: फास्ट फूड के मैनेजर को जमीन पर गिराकर लात-घूसों कुर्सी से पीटा, वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
ऑनलाइन पैसे का स्क्रीन शॉट दिखाने की बात पर आरोपी भड़क गया। और उसने अपने साथियों को बुलाकर मैनेजर के साथ जमकर मारपीट कर दी। जिसका वीडियाे वायरल हो रहा है।
मैनेजर काे पीटते आरोपी – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना सदर बाजार अंतर्गत अवध फूड शॉप के मैनेजर से एक ग्राहक की किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। इसके बाद ग्राहक ने अपने अन्य साथी को बुला लिया और कर्मचारी की जमकर पिटाई कर दी। जमीन पर गिराकर लात-घूसों और कुर्सी से जमकर पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos
फास्ट फूड दुकान के मालिक विकास पटेल ने पुलिस को बताया कि उनकी दुकान पर अहमद मैनेजर का काम करता है। और 18 अगस्त की शाम सदर बाजार निवासी मोहित सोनकर उर्फ मोगली दुकान पर सामान लेने के लिए आया सामान लेने के बाद ऑनलाइन पैसे देने की बात कही। लेकिन फोन पर कनेक्ट स्पीकर ने कोई संदेश नहीं दिया। उसने स्क्रीनशॉट दिखाने को कहा तो आरोपी भड़क गया और अपने अन्य साथियों को बुलाकर। अहमद को जमीन पर पटक कर लात घूंसे से हमला कर उसे घायल कर दिया।