{“_id”:”6a17332451957bbbe4021561″,”slug”:”two-accused-arrested-for-molesting-a-teenager-by-jumping-into-her-house-agra-news-c-421-1-sagr1008-9016-2026-05-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: घर में कूदकर किशोरी से की छेड़छाड़, दो आरोपी गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र में एक घर में कूदे युवकों ने किशोरी से छेड़छाड़ की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले एक महिला ने तहरीर दी थी। बताया कि सोमवार की रात विजय, सनी चौहान और योगेश उसके घर में कूद गए। 16 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगे। बेटे के शोर मचाने पर तीनों भाग गए। पुलिस ने मोहल्ला कछियात से दोनों आरोपी विजय निवासी मोहल्ला कछियात, सनी चौहान उर्फ सत्येंद्र निवासी कस्बा फतेहाबाद को पकड़ा है। जबकि योगेश मौके का लाभ उठाकर भाग गया। पुलिस ने दोनों को शांति भंग में चालान कर दिया है। बताया कि सनी व योगेश के खिलाफ लूट व चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।
