two girl students of same village died after consuming same poison In Mainpuri police investigating

पोस्टमार्टम हाउस में परिजन, अंशिका और दिव्या (नीले कपड़ों में) का फाइल फोटो।
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक ही गांव की दो छात्राओं अंशिका और दिव्या की मौत एक ही जहर खाने से हुई थी। बुधवार को शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद चिकित्सकों ने बिसरा जांच के लिए भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा कि तीव्र जहर कौन सा था। मंगलवार को कॉलेज से घर आने के बाद दोनों छात्राओं की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी।

Trending Videos

घटना कुरावली थाना क्षेत्र के गांव कल्यानपुर की है। गांव निवासी देवेंद्र यादव की पुत्री अंशिका (16) और कुंवर सिंह की पुत्री दिव्या (17) की मंगलवार शाम जनपद एटा स्थित कॉलेज से घर आने के बाद अचानक तबियत बिगड़ गई थी। आनन-फानन में परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें