Two injured in road accidents in Saiya



सैंया। खेरागढ़-सैंया मार्ग पर रविवार रात हुए दो सड़क हादसों में लोग घायल हो गए। पहला हादसा रात 12:30 बजे करीब खेरागढ़-सैंया मार्ग पर हुआ। बाइक फिसलने से लाखन सिंह निवासी लोनी, जगनेर घायल हो गए। वहीं दूसरा हादसा रात 8:30 बजे करीब सैंया-इरादतनगर मार्ग पर हुआ। बाइक असंतुलित होकर गिरने से भवनपुरा निवासी एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी सैंया लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को एस.एन. हॉस्पिटल रेफर कर दिया।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें