अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद

Updated Sun, 11 Aug 2024 12:39 PM IST

सोनभद्र में रविवार को कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के दो वैगन डिरेल होने के बाद इंजन भी बेपटरी हो गया। इसकी सूचना मिलते ही बिजली घर प्रबंधन में खलबली मच गई।


Two wagons of goods train carrying coal derailed in Sonbhadra

मालगाड़ी के दो वैगन डिरेल
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के दो वैगन बेपटरी होने के बाद आपस में टकरा गए। इसके चलते इंजन भी बेपटरी हो गया। पावर प्रोजेक्ट के रेलपथ पर बांसी (बीना) के पास हुए हादसे की खबर से बिजली घर प्रबंधन में खलबली मच गई। राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। 

Trending Videos

घटना शक्तिनगर थाना क्षेत्र के बांसी इलाके में तकरीबन 11 बजे सुबह हुई। बताया जा रहा है कि यूपी सरकार के अनपरा थर्मल पावर प्लांट के लिए कोयला एनसीएल की खड़िया कोयला खदान से जाता है। सुबह कोल हैंडलिंग प्लांट के (सीएचपी) शाइलो से कोयला भरने के बाद मालगाड़ी अनपरा के लिए निकली थी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें