uncle and nephew died two are in critical condition In Etah when car collided with roadside tree

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन।
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश के एटा में एक कार सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार स्कूल संचालक और उसके भांजे की मौत हो गई। वहीं उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।  हादसा सकीट थाना क्षेत्र में कस्बा स्थित कब्रिस्तान के समीप हुआ।

Trending Videos

थाना क्षेत्र के मई कमालपुर गांव निवासी नीरज कुमार ने बताया कि चाचा गौतम सिंह सोमवार की देर रात एटा से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार कस्बा में कब्रिस्तान के पास पहुंची, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें गौतम सिंह के साथ गांव का गाड़ी चालक मुनेंद्र प्रताप, अवनीश कुमार और भांजे अभिषेक कुमार निवासी मनौटा थाना कासगंज भी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने गौतम सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं मुनेंद्र प्रताप, अवनीश कुमार और अभिषेक को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया है। बताया कि अभिषेक को आगरा में भी राहत नहीं मिली तो फिर दिल्ली रेफर कर दिया गया। यहां पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

नीरज कुमार ने बताया कि गांव में ही राजेश सिंह का श्रीतारा सिंह पब्लिक जूनियर हाईस्कूल के नाम से शिक्षण संस्थान है। इसका संचालन गौतम सिंह ही करते थे। लगभग 2 वर्ष पूर्व इनका विवाह हुआ था और इनका लच्छू नाम का एक वर्ष का बालक है। सीओ सकीट नितीश कुमार ने बताया कि मृतक गौतम सिंह के शव का पोस्टमार्टम करा के घर भेजा गया है। वहीं दूसरे मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद उनके गांव मनौटा जिला कासगंज भेजा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *