www.a2znewsup.com

जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍🏻



(उरई जालौन) उरई : सामान्य प्रेक्षक प्रदीप गावंडे केशोराव व जालौन जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार उरई में LED के माध्यम से EVM मशीनों सभी विधानसभा के बूथ वार द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया।
आज राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आज विधानसभा के बूथ वार आख़िर का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया, सभी विधानसभा वार उपलब्ध EVMको बूथवार टैग कर दिया गया। EVM का प्रथम रेंडमाइजेशन के उपरांत ईवीएम का विधानसभा वार आवंटन हुआ था। द्वितीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण होने को बूथ वार आवंटन किया गया, इस दौरान सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं अभ्यर्थियों को एक एक हस्ताक्षरित कॉपी रिसीव करते हुए, जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को शांतिपूर्ण, भयमुक्त, पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन कृत संकलिप्त है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल, उप जिलाधिकारी माधौगढ़, कालपी, उरई, गरौठा, भोगनीपुर, राजनैतिक दल से भारतीय जनता पार्टी से डॉ. दिलीप सेठ, समाजवादी पार्टी से राजीव वर्मा, बहुजन समाज पार्टी से भगवती शरण, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से शरद कुमार, निर्दलीय प्रेमलता,   निर्दलीय बृजमोहन सहित आदि मौजूद रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

अभी अभी की खबरें