जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ककुहा गांव में शुक्रवार रात बहुभोज के कार्यक्रम के दौरान मारपीट और चाकूबाजी हुई। इसमें 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि 15 वर्षीय किशोर ऋतेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
.
मृतक की पहचान ककुहा गांव निवासी बिंद्रेश (26), पुत्र लालन राजभर के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह बहुभोज के कार्यक्रम में टेंट लगाने गया था।
परिजनों ने बिंद्रेश की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई है। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी साफ नहीं है।
घटना के बाद गांव में कई थानों की पुलिस तैनात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

