unnao news

-प्रमाणपत्र के साथ भाषण प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी। स्रोत: आयोजक।
– फोटो : Samvad

उन्नाव। सेंट ज्यूड्स विधि महाविद्यालय में विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम के तहत नशामुक्त युवा, विकसित भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। छात्र ऋषि वैभव ने पहला और रतन श्रीवास्तव ने दूसरा स्थान हासिल किया।


प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने नशे की बढ़ती समस्या, उसके सामाजिक एवं व्यक्तिगत दुष्परिणामों तथा रोकथाम के प्रभावी उपायों पर विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की जिम्मेदारी एवं सामाजिक जागरूकता के महत्व को रेखांकित किया। मुख्य अतिथि भाजपा अवध क्षेत्र महिला मोर्चा की पदाधिकारी नीलम सिंह ने कहा कि राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। नशामुक्त समाज का निर्माण तभी संभव है, जब युवा स्वयं जागरूक बनें और समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करें।

निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्या श्रद्धा शर्मा, अनुपम सिंह, उत्कर्ष अवस्थी और डॉ. अवनीश सिंह ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। इसमें प्रथम ऋषि वैभव, रतन श्रीवास्तव दूसरे और स्मृति शर्मा को तीसरा स्थान दिया गया। विशाल रावत, शाश्वत गुप्ता, आरिशा अजीम, सुल्तान अहमद आदि मौजूद रहे।



Source link