Mechanic falls headfirst from ladder, dies

मुदस्सिर (फाइल फोटो)

बांगरमऊ। मऊ गांव में घर की दूसरी मंजिल की सीढ़ियों से उतरते समय बाइक मैकेनिक का पैर फिसला और नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गया। सीएचसी ले जाने पर सिर में गंभीर चोट होने से जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजन लखनऊ ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई।


कोतवाली क्षेत्र के मऊ गांव निवासी मुदस्सिर (20) पुत्र इकरार महाराष्ट्र के पुणे में बाइक मैकेनिक था। दो महीने पहले ही वह गांव आया था, तब से यहीं था। मंगलवार रात वह घर की दूसरी मंजिल से उतर रहा था इस दौरान पैर फिसलने से वह सीढ़ी से गिरकर घायल हो गया। सिर में चोट होने से सीएचसी से डॉक्टर ने रेफर कर दिया। परिजन निजी वाहन से लखनऊ ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। वह तीन भाई और चार बहनों में दूसरे नंबर का था। अभी उसका विवाह नहीं हुआ था। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। (संवाद)



Source link