उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हालिया अयोध्या दौरे को लेकर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी और गरमा गई है। दौरे के दौरान अखिलेश यादव ने सत्ताधारी दल पर तीखा हमला बोलते हुए चुनौती दी कि मुख्यमंत्री अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं।
अखिलेश यादव के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उनकी नीयत पर सवाल खड़े किए हैं। मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव की राम भक्ति संदेह के घेरे में है।
वहीं, दूसरी ओर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने निशाना साधते हुए कहा कि वोट बैंक के समीकरणों के कारण अखिलेश यादव मंदिर नहीं गए। उन्होंने तंज कसा कि “अल्पसंख्यकों के छिटकने के डर से अखिलेश मंदिर नहीं गए।
