अध्यात्म, भक्ति और संगीत। अमर उजाला के 27 फरवरी को बीएसएनएल ग्राउंड, तारघर, माल रोड पर होने वाले ‘शिवोहम’ में इनका समावेश मिलेगा। इसमें कैलाश खेर अपने सुरों से भक्ति के रंग बिखेरेंगे। कैलासा बैंड पर हर हर महादेव की गूंज रहेगी।
खबर वहीं जो सत्य हो©

इसके प्रेजेंटिंग पार्टनर तिरंगा अगरबत्ती हैं। ‘शिवोहम’ केवल संगीत संध्या नहीं बल्कि श्रद्धा, संस्कृति का महासंगम है। यहां पारंपरिक शिवभक्ति को आधुनिक साउंड, विजुअल इफेक्ट्स और तकनीकी नवाचारों के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। इसका उद्देश्य है आस्था को नई पीढ़ी की धड़कनों से जोड़ना।