सलोनी पांडे, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh

Updated Thu, 25 Jun 2026 08:59 AM IST

आगरा में माध्यमिक शिक्षा का ढांचा तेजी से निजी विद्यालयों पर निर्भर होता जा रहा है, जहां करीब 800 निजी स्कूलों के मुकाबले केवल 40 सरकारी माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि सरकारी स्कूलों की कमी के कारण अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और सस्ती व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विकल्प सीमित हो रहे हैं।

 


Private Schools Dominate Secondary Education in Agra; Only 40 Government Schools Against Nearly 800 Private In

स्कूल (सांकेतिक)
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

 जिले में माध्यमिक शिक्षा का पूरा ढांचा निजी विद्यालयों के इर्द-गिर्द सिमटता नजर आ रहा है। सरकारी माध्यमिक विद्यालयों की संख्या महज 40 है, जबकि करीब 800 निजी माध्यमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा 109 सहायता प्राप्त (एडेड) विद्यालय और सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध 179 स्कूल हैं। आंकड़े बताते हैं कि जिले में सबसे कम संख्या सरकारी विद्यालयों की है और शिक्षा व्यवस्था में निजी संस्थानों का दबदबा लगातार बढ़ रहा है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें