रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को आगरा आएंगे। वह शमशाबाद में जिला पंचायत की ओर से स्थापित कराई गई महाराणा प्रताप की 15 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। 

इसके बाद क्षेत्र के ही एक मैदान में आयोजित होने वाली जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया व अन्य पार्टी पदाधिकारी भी रहेंगे।

रैली को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन से लेकर पार्टी ने भी ताकत झोंक रखी है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए रैली को जिला भाजपा के कई नेताओं के शक्ति प्रदर्शन के अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें