आगरा के जगनेर में गाड़ी चोरी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। भाजपा नेता देवकी नंदन शर्मा, जो खुद वादी थे, जांच में मास्टरमाइंड निकले। 400 पन्नों की चार्जशीट पर कोर्ट ने उनके और भाई के खिलाफ वारंट जारी किया है।


आर्थिक तंगी में दोनों ने मिलकर साजिश रची। आरोपी ने बोलेरो बेचकर पैसे ले लिए, लेकिन नाम ट्रांसफर नहीं कराई। बहाने से गाड़ी लेकर डुप्लीकेट चाबी बनवाई और खरीदार के घर के बाहर से चोरी करवा दी।

बाद में गाड़ी जयपुर में 2 लाख रुपये में बेच दी। टोल मैसेज और सीडीआर से पूरा राज खुल गया। पुलिस ने चार्जशीट लगाकर वारंट जारी किये हैं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *