बरेली में तीन दिवसीय उर्स-ए-आला हजरत के मद्देनजर शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने छह, सात और आठ अगस्त को शहर के 10 प्रमुख स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। इसके अलावा, आठ अगस्त को पूरे नगर क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। 


उर्स-ए-आला हजरत का आयोजन छह से आठ अगस्त तक इस्लामियां इंटर कॉलेज के परिसर में होगा। इस आयोजन में देश-विदेश से बड़ी संख्या में मुरीद और जायरीन पहुंचते हैं। शहर में अत्यधिक भीड़ और जाम की स्थिति बनने की आशंका है। इसी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: कंपनी ने स्वास्थ्य बीमा का नहीं दिया क्लेम, अब जुर्माने के साथ चुकाने होंगे 99 हजार रुपये

जिलाधिकारी ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देश जारी किए हैं। छात्र-छात्राओं को जाम से होने वाली असुविधा और हादसों की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। प्रशासन ने उर्स स्थल के आसपास के 10 प्रमुख स्कूलों को तीन दिन के लिए बंद रखने का आदेश दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *