ताजमहल भ्रमण के दौरान गर्मी और उमस से पांच पर्यटकों की तबीयत अचानक खराब हो गई। एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया। बृहस्पतिवार को गर्मी और उमस से बरेली के फुरसान अली और खुशनुमा बानो को उल्टी, पश्चिम बंगाल की श्यामा देवी को उल्टी व दस्त, अलीगढ़ के देवांश प्रजापति को दस्त और राजस्थान (अलवर) की निर्मला का बीपी कम होने से चक्कर आने की शिकायत हुई।




तबीयत बिगड़ने पर पश्चिमी गेट पार्किंग स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र में तैनात डॉ. प्रेम सिंह ने प्राथमिक उपचार देते हुए सभी पर्यटकों को जरूरी दवाएं और ओआरएस का घोल पिलाया, जिसके बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें