One Wrong Click Can Empty Your Bank Account Chacha Chaudhary Spreads Cyber Safety Awareness

साइबर ठगी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चाचा चौधरी घर पर किताब पढ़ रहे हैं। तभी उनका फोन बजता है। दूसरी तरफ से आवाज आती है, मैं आपके बैंक से बोल कर रहा हूं। आपके खाते का विवरण सत्यापित करना है। अरे… एक और स्कैम। वो फोन काट देते हैं। तभी साबू आता है। कहता है चाचा जी, मुझे अभी बैंक से फोन आया है। क्या मुझे उन्हें अपना बैंक विवरण देना चाहिए…। चाचा बोलते हैं कभी नहीं। यह जानकारी बैंक चाचा चौधरी की कॉमिक्स के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंचा रहे हैं। गृह मंत्रालय की पहल पर बैंक ग्राहकों को खाता खुलने पर मिलने वाली किट के साथ चाचा चौधरी की कॉमिक्स भी उपलब्ध करा रहे हैं। इसका नाम चाचा चौधरी साइबर धमाका रखा गया है।




 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें