काकोरी किसान पथ अंडरपास के पास कार सवार तीन बदमाशों ने ट्रक चालक से असलहे के बल पर 15 हजार रुपये और करीब 200 लीटर डीजल लूट लिया। विरोध करने पर चालक से मारपीट की गई। चालक ने बदमाशों की कार की तस्वीर खींच ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस मामले की पूछताछ करती हुई।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
