चेक बाउंस के एक मामले में फंसे दिल्ली के कारोबारी के पक्ष में अदालत का फैसला आने के बाद बैनारा बियरिंग एंड पिस्टन लिमिटेड फर्म के निदेशक विवेक बैनारा व उनके कर्मचारी के विरुद्ध थाना न्यू आगरा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस जांच कर रही है।

लक्ष्मी नगर, दिल्ली स्थित ईजी फोटो बोल्टेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक विनोद कुमार ने दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा कि उनके और बैनारा ग्रुप के बीच पुराना विवाद चल रहा है। बैनारा ग्रुप के साथ चल रहे चेक बाउंस के मामले में 12 जून को न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए उन्हें और उनकी पत्नी के साथ ही कंपनी को भी दोषमुक्त कर दिया। इसके बाद विवेक बैनारा और अरविंद ने उनसे कहा कि अब तो केस जीत गए हो, कुछ बात करनी है।

गाड़ी तक पहुंचने पर विवेक ने डैशबोर्ड से देसी रिवॉल्वर निकालकर धमकाया कि ‘इसी से सब खत्म कर दूंगा, नहीं तो मेरा हिसाब कर दो।’ 14 जून को विवेक के मोबाइल नंबर से वादी के नंबर पर सुबह 11:36 बजे एक स्टिकर और 11:37 बजे संदेश आया। लिखा था कि इसको भी यूज करना अपने केस में… पिक्चर अभी बाकी है खान साहब वाली। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें