मृतक के बेटे नकुल शर्मा पिता की मौत के बाद खातों की जानकारी लेने बैंक पहुंचे थे। पता चला कि पिता ने 13 जनवरी से 9 फरवरी के बीच अलग-अलग खातों में रकम जमा कराई थी। यह खाते किसके थे? उन्हें नहीं पता था। भारतीय स्टेट बैंक के खाते से साइबर ठगी की रकम बैंक ऑफ महाराष्ट्र और बंधन बैंक के खातों में जमा हुई थी।


lakh cheated in greed of profit in cryptocurrency old man life lost in shock

Cyber Crime
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

सोशल मीडिया पर क्रिप्टोकरेंसी में निवेश पर कई गुना मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने एक वृद्ध को जाल में फंसा लिया। एक ऐप के माध्यम से हर दिन मुनाफा दिखाकर 16 लाख रुपये ले लिए। मगर रकम नहीं दी। सदमे में आए वृद्ध की जान चली गई। बेटा बैंक खाते चेक करने गया तो साइबर ठगी का पता चला। मामले में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें