गर्मी में बाहर का खाना लोगों के पेट को खराब कर रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में उल्टी, दस्त और पेट दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हड्डी रोग संबंधी मरीज भी चिकित्सकों के पास पहुंच रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को बाहर के खाने से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं।
