प्रदेश के परिषदीय विद्यालय मंगलवार 16 जून से खुल गए हैं। एक तरफ प्रदेश में 20 जून तक जनगणना का काम चल रहा है तो दूसरी तरफ शिक्षकों की तबादला प्रक्रिया भी चल रही है। इसके लिए सरप्लस शिक्षकों की सूची जारी की जा चुकी है। ऐसे में शिक्षक पसोपेश में हैं कि वे पढ़ाई कराएंगे कि अन्य कार्य। स्कूल सुबह 8 से दोपहर दो बजे तक संचालित होंगे।

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से 15 जून तक गर्मी की छुट्टियां थीं। इस क्रम में विद्यालय 16 जून से खुलेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय खुलने के पहले दिन को उत्सव की तरह मनाने की तैयारी की है। पहले दिन प्रार्थना सभा में बच्चों को नई कक्षा, पाठ्यक्रम और विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। स्कूल आने पर बच्चों का रोली से टीका लगाकर स्वागत किया जाएगा। विभाग ने निर्देश दिया है कि गर्मी को देखते हुए विद्यालयों में पेयजल, बिजली व पंखों, स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

दूसरी तरफ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय और विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी ने विद्यालयों को एक जुलाई से खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य 22 मई से 20 जून तक चलना है। अभी अधिकांश शिक्षकों का कार्य पूरा नहीं हुआ है। वहीं कई जिलों में तापमान अभी भी 40 डिग्री से अधिक है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें