
सरकारी धनराशि को गबन करने का मामला
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
{“_id”:”69f59c937f73db665c0eb1cf”,”slug”:”peon-transfer-large-sums-to-accounts-of-his-two-wives-government-funds-embezzled-in-pilibhit-2026-05-02″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: चपरासी ने दो पत्नियों के खातों में भेजी सबसे ज्यादा रकम, इल्हाम ने फर्जी आईडी बनाकर किया करोड़ों का गबन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सरकारी धनराशि को गबन करने का मामला
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय (डीआईओएस) में पांच करोड़ के घोटाले में पुलिस ने सात महिलाओं को गिरफ्तार किया। इनमें मुख्य आरोपी इल्हाम की दो पत्नियां, साली, सास और तीन अन्य परिचित महिलाएं हैं।
शुक्रवार शाम एएसपी विक्रम दहिया ने कहा कि मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार ने 13 फरवरी 2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज बीसलपुर में कार्यरत चपरासी इल्हाम उर्र रहमान शम्सी डीआईओएस कार्यालय से अटैच था। वह वेतन बिल और टोकन जनरेशन का कार्य देखता था।
इल्हाम ने कूटरचित तरीके से फर्जी बेनिफिशियरी (लाभार्थी) आईडी तैयार कर 12 सितंबर 2024 से फरवरी 2026 तक 98 ट्रांजेक्शन के माध्यम से करीब 1.01 करोड़ रुपये अपनी पत्नी के खाते में ट्रेजरी के जरिये ट्रांसफर कर गबन किया।
जांच में यह रकम काफी बड़ी पाई गई, जो दूसरे खातों में भेजी गई थी। कोतवाली नगर में दर्ज हुई रिपोर्ट की जांच के दौरान पुलिस ने 53 खातों में संदिग्ध लेनदेन के करीब 5.50 करोड़ रुपये फ्रीज करा दिए थे।