तमिलनाडु एक्सप्रेस की जनरल बोगी में ट्रॉली बैग में मिले लाश के टुकड़ों की जांच कर रही टीमों के हाथ पुख्ता सुराग लगे हैं। चेन्नई सेंट्रल स्टेशन पर लाश वाला ट्रॉली बैग एक परिवार को ले जाते देखा गया है। पुरुष, महिला और दो बच्चों के साथ यह परिवार लोकल ट्रेन से चेन्नई सेंट्रल स्टेशन पहुंचा था। इसी पुरुष को बैग को तमिलनाडु एक्सप्रेस में रखकर जाते हुए देखा गया। अब तमिलनाडु जीआरपी केस की आगे की कार्रवाई करेगी। जीआरपी कैंट थाने से शून्य पर एफआईआर दर्ज करके चेन्नई सेंट्रल जीआरपी को भेजी गई है।


आगरा से पहुंची टीमों ने चेन्नई सेंट्रल के 17 प्लेटफॉर्म और उन पर लगे करीब 240 कैमरों की फुटेज चेक कीं। अब यह पता किया जा रहा है कि बैग स्टेशन के बैगेज स्कैनर या एक्सरे मशीन से गुजरा था या नहीं, इसकी भी जांच हो रही है। बैग पर मिले फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्यों की जांच कराई जाएगी। 

जिस पाॅलीथिन के रैपर में लाश के टुकड़ों को लपेटा गया था। उस पर लगे स्टीकर से ये भी पता लगाया जा रहा है। उसे कहां से खरीदा गया था। शनिवार को टुकड़ों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक की पहचान के लिए डीएनए के साथ दक्षिण और उत्तर भारत के गुमशुदगी रिकॉर्ड मिलाए जाएंगे। सीओ जीआरपी राजेश दीक्षित ने बताया कि अज्ञात की हत्या की एफआईआर शून्य पर दर्ज करके चेन्नई भेजी गई है। अब चेन्नई जीआरपी उस परिवार की तलाश में जुटी है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *