अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh

Updated Wed, 15 Jul 2026 08:26 AM IST

आगरा के एकता थाना क्षेत्र के रहने वाले 50 वर्षीय सुरक्षाकर्मी अब्दुल कलाम 11 जुलाई से लापता थे। मंगलवार को सीसीटीवी फुटेज में उन्हें सड़क पार करते देखने के बाद परिजनों ने नाले में तलाश की, जहां उनका शव मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है, जबकि परिजन मामले को संदिग्ध मान रहे हैं।


Missing Security Guard Found Dead in Drain, CCTV Footage Deepens Mystery

सुरक्षाकर्मी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार

आगरा के थाना एकता की पंचवटी कॉलोनी में सुरक्षाकर्मी की नौकरी करने वाले 50 वर्षीय अब्दुल कलाम 11 जुलाई से लापता थे। मंगलवार को परिजनों ने सीसीटीवी देखने के बाद कॉलोनी के पास नाले में तलाश की तो उनका शव नाले में मिला। परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।


ये भी पढ़ें –  UP: ‘दिल में बाबर, मुंह में राम…’, मथुरा-वृंदावन में लगा दिए ऐसे पोस्टर, सपा नेताओं का खौल उठा खून

नगला मेवाती निवासी आलिया ने बताया कि उनके पिता अब्दुल कलाम तीन वर्षों से पंचवटी कॉलोनी सुरक्षाकर्मी की नौकरी करते थे। 11 जुलाई को सुबह 11 बजे वह घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। शाम 7 बजे कॉलोनी से निकले थे पर घर नहीं पहुंचे। मोबाइल भी बंद जा रहा था। कॉलोनी जाकर उनके मैनेजर से बात की पर उसने कोई सहयोग नहीं किया और जानकारी न होने की बोलकर पल्ला झाड़ दिया। काफी कहने पर भी सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग नहीं दिखाई।

ये भी पढ़ें –  UP: देसी घी खरीदने से पहले पढ़ लें यह खबर, पूजा वाले और खाने वाले घी की कीमतों में क्यों है इतना फर्क?

इस पर उन्होंने पुलिस को गुमशुदगी का प्रार्थनापत्र दिया। मंगलवार को वह मां बिलकिश और अन्य परिजन के साथ कॉलोनी पहुंचे। कॉलोनीवासियों के कहने पर रिकॉर्डिंग दिखाई गई। रिकॉर्डिंग में 11 जुलाई की शाम 7 बजे पिता सड़क पार करते हुए दिखे। इसके बाद सड़क किनारे नाले में जाकर देखा तो थोड़ी दूर पर नाले में पिता का शव दिख गया। अब्दुल कलाम के परिवार में पत्नी और पांच बच्चे हैं। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। प्रथम दृष्ट्या मामला हादसा लग रहा है।

ये भी पढ़ें –   UP: ‘घुटनों पर माफी मांगें, नहीं तो जान दे दूंगी’, पति के अपमान पर फूटा पत्नी का दर्द; बोलीं- वो फौजी भी हैं

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *