मथुरा-वृंदावन में मंगलवार सुबह एक विवादित होर्डिंग सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया। इस होर्डिंग में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुस्लिम टोपी में दर्शाया गया था, जिस पर आपत्तिजनक नारे भी लिखे थे। सपा के खिलाफ रातों-रात ये पोस्टर वॉर शुरू हो गई है।


जानकारी मिलते ही सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश का माहौल है। सुबह करीब 7 बजे सामने गोवर्धन चौराहे के निकट लोगों ने अखिलेश व उनके पिता मुलायम सिंह के सिर पर मुस्लिम टोपी लगे हुए बैनर देख लोगों ने इस बैनर को कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया।

इस तरह के चित्रण और नारों ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश पैदा कर दिया। बताया जा रहा कि मथुरा, आयोध्या और बाराबंकी में यह पोस्टर वॉर शुरू हुई है। सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव का कहना है कि एसएसपी श्लोक कुमार से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी जाएगी और कार्रवाई की मांग की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *