आगरा के फतेहाबाद रोड के एक होटल में आरए मूवीज के बैनर तले बनी फिल्म ‘धर्म दे रक्षक साडे गुरुद्वारे’ का प्रीमियर शो आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने गुरु नानक देव की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद स्विच ऑन कर फिल्म का शुभारंभ किया गया।

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह फिल्म केवल धार्मिक इतिहास नहीं बल्कि भाईचारे, सेवा और मानवता का संदेश देती है। यह नई पीढ़ी को सिख विरासत से जोड़ेगी। फिल्म निर्माता रंजीत सामा व विजय सामा ने बताया कि फिल्म में आगरा के सभी 26 गुरुद्वारों की झलक के साथ प्रमुख 5 गुरुद्वारों के इतिहास को विस्तार से दर्शाया गया है।

संत बाबा प्रीतम सिंह ने कहा कि यह फिल्म देश-विदेश के पर्यटकों को शहर के गुरुद्वारों के इतिहास की सही जानकारी देने का बेहतर माध्यम बनेगी। फिल्म के लेखक व निर्देशक राष्ट्रपति पदक विजेता हेमंत वर्मा है। इस दौरान पूरन डावर, रूबी सहगल, वीर महेंद्रपाल सिंह, रानी सिंह, रिंकी धूपर, अमरदेव साहनी, सह निर्माता अनिल अरोड़ा, संजय जटाना व दीपक साहनी आदि मौजूद रहे। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *