नशे के आदी पति से तंग आकर महिला ने खेत में दो बच्चों समेत जहर खा लिया और तीसरे बच्चे को जहर देने की कोशिश की लेकिन वह माैके से भाग निकला। उसने परिजन व ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। परिजन ने महिला और दोनों बच्चों को सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने छह वर्षीय बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला और उसके एक वर्षीय पुत्र को कानपुर रेफर किया गया है।




थानाक्षेत्र के गांव धौरहारा निवासी रज्जन निषाद शराब का आदी है। घर में पत्नी राजकली (30), पुत्री शिवानी (10), पुत्र शिवा (8), छोटू उर्फ राज (6), सौरभ (1) हैं। रज्जन नशे में अक्सर पत्नी-बच्चों को गाली-गलौज व पिटाई करता है। दोनों के बीच मंगलवार को भी विवाद हुआ। इसके बाद राजकली घर से छोटू व सौरभ को लेकर करीब 100 मीटर दूर खेत पहुंची। साथ में वह पानी की बोतल, गिलास व जहर ले गई थी। महिला ने पानी में घोलकर पहले बच्चों को जहर दिया और फिर खुद पी लिया। घटना के समय शिवानी घर में नहीं थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *