अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh

Updated Wed, 24 Jun 2026 12:22 PM IST

आगरा विकास प्राधिकरण ने नोटिसों की अनदेखी कर नियमों के विपरीत बनाए जा रहे चार अवैध निर्माणों को छत्ता और ताजगंज क्षेत्रों में सील कर दिया। प्राधिकरण का कहना है कि बिना नक्शा स्वीकृति और नियमों के उल्लंघन पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


ADA Seals Four Illegal Constructions in Agra After Builders Ignore Notices

एडीए ने सील की प्रोपर्टी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार

आगरा में अवैध निर्माणों के खिलाफ आगरा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को छत्ता और ताजगंज वार्ड में बिना नक्शा पास कराए और नियमों के विपरीत हो रहे चार अवैध निर्माणों को सील कर दिया है। यह कार्रवाई पूर्व में दिए गए नोटिसों की अनदेखी के बाद की गई।


ये भी  पढ़ें –  आगरा-मथुरा हाईवे पर बड़ा हादसा: चलती रोडवेज बस का पहिया निकला, डिवाइडर से टकराकर पलटी; 8 यात्री गंभीर घायल

प्राधिकरण के अनुसार, वार्ड छत्ता-प्रथम के छलेसर में प्रतिपाल लगभग 1,000 वर्गमीटर में बिना मानचित्र स्वीकृति के टिनशेड डाला जा रहा था। इसी तरह छत्ता-द्वितीय में हाथरस रोड (अप्सरा टॉकीज के सामने) जीतू प्रदान ने 150 वर्गमीटर में अवैध रूप से कॉलम खड़े किए जा रहे थे। दूसरी ओर, ताजगंज-द्वितीय वार्ड में भी दो स्थानों पर सीलिंग की गई।

ये भी  पढ़ें –  UP: 15 साल पुरानी गाड़ी लेकर टीटीजेड में घुसे तो होगी एफआईआर, स्मार्ट कैमरों से होगी निगरानी; वाहन होंगे सीज

इनमें 125 फुटा रोड पर कुसुमलता ने स्वीकृत नक्शे के विपरीत निर्माण किया जा रहा था। वहीं, शहीद नगर में मोहन शर्मा द्वारा भी बिना नक्शा पास कराए निर्माण कार्य चल रहा था। उपाध्यक्ष एम अरूनमोली ने बताया कि इन सभी निर्माणकर्ताओं को अप्रैल और मई माह में प्राधिकरण की ओर से कारण बताओ और काम रोकने के नोटिस जारी किए गए थे।

ये भी  पढ़ें –  UP: तीन साल से फाइलों में कैद हैं अरावली के हजारों साल पुराने शैल चित्र, संरक्षण का प्रस्ताव अब भी अटका

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *